शक्तिमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले चर्चा चली कि फिल्म ‘शक्तिमान’ को उन दिनों ‘आदिपुरुष’ बना रहे ओम राउत निर्देशित करेंगे, फिर इसके लिए मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘मिन्नल मुरली’ बनाने वाले निर्देशक बासिल जोसेफ का नाम आया। बताया गया कि फिल्म तीन कड़ियों में बनेगी, लेकिन इसकी एक भी कड़ी अब तक कायदे से जुड़ ही नहीं पाई। अपने एलान के वक्त 300 करोड़ रुपये के बजट में प्रस्तावित इस फिल्म की शूटिंग लगातार आगे खिसकती रही है और अब माना यही जा रहा है कि सोनी पिक्चर्स इसे नहीं बनाने का मन बना चुकी है। हालांकि दावा यही किया जा रहा है कि गुरुदेन सिंह लाडा जिन फिल्मों के अधिकार सोनी के पैसे से खरीद चुके हैं, उन फिल्मों का निर्माण भी अब वह ही सोनी के पैसों से करेंगे।