फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Gadhvi Funeral: यशराज की तरफ से अंतिम विदाई देने पहुंचीं रानी, शोकयात्रा में शामिल ये बॉलीवुड सितारे

Mon, 20 Nov 2023 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंतिम सफर पर निकले निर्देशक संजय गढ़वी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'धूम' निर्देशक संजय गढ़वी का रविवार सुबह निधन हो गया। 57 वर्ष की आयु में वे दुनिया को अलविदा कह गए। उनका जाना फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति है। आज निर्देशक अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गए। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। 
विज्ञापन

2 of 4
सोनू निगम-तब्बू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में मशहूर सिंगर सोनू निगम, अभिनेत्री रानी मुखर्जी और तब्बू समेत कई सितारे आए। बता दें कि रविवार सवेरे लोखंडवाला बैक रोड में संजय गढ़वी सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा। इस दौरान आनन-फानन संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया। 
Tiger 3 Week 2 Collection: ‘गदर 2’ के आधे पर सिमटी टाइगर 3 की आठवें दिन की कमाई, दूसरे हफ्ता सबसे बड़ी चुनौती
विज्ञापन

3 of 4
अंतिम सफर पर निकले निर्देशक संजय गढ़वी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय गढ़वी का अंतिम संस्कार सोमवार 20 नवंबर को सुबह ओशिवारा क्रिमेटोरियम में किया गया है। अंतिम संस्कार में निर्देशक के परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म जगत के लोग मौजूद रहे। मशहूर निर्देशक के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 
Shah Rukh Khan: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद शाहरुख खान ने लिखा नोट, टीम इंडिया के लिए कही यह बात
विज्ञापन

4 of 4
अंतिम सफर पर निकले संजय गढ़वी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक के निधन पर रविवार को 'धूम' की पूरी टीम ने शोक संवेदना व्यक्त की। यशराज फिल्म्स, प्रीतम, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी।
Anupriya Goenka: पारिवारिक परिशानियों से जूझ रही हैं अनुप्रिया गोयनका, अभिनेत्री ने निजी जीवन पर की खुलकर बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें