फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने चैट शो में खोले कई सीक्रेट, बोलीं- ऐसे लिया था आनंद के फोन का पासवर्ड

Wed, 17 Apr 2019 08:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा हर मामले में परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों ही जल्द ही शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं। हाल ही में सोनम ने एक चैट शो में हिस्सा लिया। इस चैट शो में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के बारे में भी बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
सोनम कपूर ने बताया कि वह और आनंद दोनों ही एक-दूसरे के फोन का पासवर्ड जानते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों के पास एक दूसरे से छिपाने के लिए कुछ नहीं है। सोनम ने बताया कि कैसे शादी से पहले ही दोनों ने एक-दूसरे से अपने फोन का पासवर्ड शेयर किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम ने बताया कि एक बार आनंद ने उन्हें अपने फोन से किसी को कुछ मैसेज करने के लिए कहा। जब उन्होंने उनका फोन उठाया तो उसमें पासवर्ड लगा था। तब सोनम के पूछने पर आनंद ने उन्हें अपना पासवर्ड बता दिया था। सोनम ने कहा कि यह बात उनकी शादी से काफी पहले की है। इसी तरह कभी उन्होंने भी अपने फोन का पासवर्ड आनंद को बता दिया था।

4 of 5
sonam kapoor and anand ahuja

इस शो में सोनम ने एक शख्स का कमेंट पढ़ा। कमेंट में शख्स ने उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस कहा था। सोनम ने इस पर जवाब देते हुए कहा- मुझे नहीं पता कि मेरी आखरी फ्लॉप फिल्म क्या थी। मगर मुझे ऐसा लगता है कि आज से 7 साल पहले मेरी ऐसी बेहद कम फिल्में ही थीं जिसके बारे में ज्यादा बात करने को कुछ हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
शादी के बाद सोनम कपूर अब तक तीन फिल्में कर चुकी हैं। जिसमें 'संजू', 'वीरे दी वेडिंग' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में सोनम ने पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें