बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातें और लम्हें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभिनेत्री के ज्यादा सक्रिय होने की वजह से होने कई बार ट्रोल्स का भी शिकार होना पड़ता है। ऐसे में ऋचा ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद करती भी नजर आती है। अब हाल ही में ऐसा ही वाकया देखने के मिल रहा हैं।
दरअसल, ऋचा ने अली फैजल के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया। वहीं, ऋचा की इस फोटो को उनके फैंस काफी लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि, इसी बीच एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। जिसका अभिनेत्री करारा जवाब दिया।