अभिनेता संजय दत्त ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। उनकी एक्टिंग से लेकर उनके स्टाइल को फैंस खूब पसंद करते हैं। कहा जाता है कि, संजय दत्त बॉलीवुड के असली केसोनोवा हैं, क्योंकि उनकी जिंदगी में 308 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में भी उनकी गर्लफ्रेंड्स का जिक्र हुआ है। इस फिल्म में खुलासा किया गया कि, संजय दत्त की जिंदगी में 308 लड़कियां रह चुकी हैं, जिसमें कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियां शामिल हैं।
हालांकि, जिस अभिनेत्री के साथ संजय दत्त का नाम सबसे ज्यादा जुड़ा था, वो कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का नाम एक साथ लिया जाता था। दावा किया जाता है कि, दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए थे। इसी वजह से जब माधुरी ने संजय दत्त से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे, तब संजय दत्त बुरी तरह टूट गए थे और ये बात खुद संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताई थी, जिनकी मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा शर्मा ने ‘स्टारडस्ट’ को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, जब माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को छोड़ दिया था, तब वह पूरी तरह टूट गए थे। ऋचा ने कहा, ‘हर व्यक्ति को अपने जीवन में भावनात्मक रूप से किसी न किसी की जरूरत पड़ती है। इसी तरह वह भी माधुरी दीक्षित पर निर्भर थे। जब माधुरी ने उन्हें छोड़ दिया था, तब वह बुरी तरह टूट कर बिखर गए थे।’
विज्ञापन
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
‘साजन’ के सेट से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी फिल्म ‘साजन’ के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ सलमान खान भी थे, लेकिन फिल्म में लीड रोल के रूप में संजय और माधुरी ही नजर आए थे। इस फिल्म में काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। हालांकि, उस वक्त संजय दत्त पहले से ही ऋचा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे और उनकी एक बेटी भी थी, लेकिन अभिनेता ने अपनी शादी की परवाह ना करते हुए माधुरी दीक्षित के साथ अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाया और दोनों ने चोरी-छुप्पे मिलना शुरू कर दिया।
4 of 5
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे खत्म हुआ दोनों का रिश्ता
दावा किया जाता है, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसी दौर में संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। इस वजह से वह लगभग 16 महीने तक जेल में रहे थे। इस घटना के बाद माधुरी ने संजय दत्त से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए थे।
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘थानेदार', ‘खलनायक’, ‘इलाका’, ‘साहिबान’ और कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसके अलावा, दोनों 2019 में सालों बाद फिल्म ‘कलंक’ में एक साथ नजर आए थे। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे।