फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh: मुकेश की 101वीं जयंती पर हुआ संगीतमय शाम का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए ये दिग्गज सितारे

Mon, 22 Jul 2024 11:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नितिन मुकेश, जावेद अख्तर, अनु मलिक, इला अरुण, उदित नारायण, नील नितिन मुकेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय संगीत जगत में गायक मुकेश का विशेष स्थान है। उनके गाए गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। अपनी दर्द भरी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले गायक की आज 101वीं जयंती है। इस खास मौके पर संगीत और मनोरंजन जगत से जुड़े दिग्गजों ने उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

2 of 6
उदित नारायण, इला अरुण, अनु मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार (22 जुलाई) को उनकी  जंयती पर एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर, अनु मलिक, इला अरुण, उदित नारायण, मुकेश के बेटे नितिन मुकेश और पोते नील नीतिन मुकेश नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने मुकेश की तारीफ करते हुए कहा कि उनका एक अपना दौर था। उन्होंने जैसे गाने गाए वैसे गाने आज के समय में नहीं बनते हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश बनने के लिए सिर्फ अच्छी आवाज का होना काफी नहीं है, इसके लिए अच्छा इंसान भी बनना जरूरी है।

4 of 6
अनु मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनु मलिक ने मुकेश को याद करते हुए कहा, "मुकेश जी के साथ हमारे परिवार का संगीत का रिश्ता था। ऐसा गायक अब इस दुनिया में नहीं आ सकता।" वहीं, गायिका इला अरुण ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मुकेश जी की 101वीं जयंती पर खास आयोजन किया गया है।"
विज्ञापन

5 of 6
नील नितिन मुकेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गायक के पोते नील नितिन मुकेश ने अपने दादा को याद करते हुए कहा कि उनकी 101वीं जयंती पर पूरा परिवार काफी खुश है। यह वाकई सम्मान की बात है कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं उनके गीत गाते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा गाना 'जीना यहां मरना यहां' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उदित नारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उदित नारायण ने कहा, ''हम मुकेश जी का 101वीं जयंती मना रहे हैं। वह महान गायक थे। संगीत की दुनिया में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।" गायक ने आगे कहा कि बचपन से ही मैं उनके गाने रेडियो पर सुना करते थे। उनके गाने को हम भुला नहीं सकते। जब तक ये धरती और आकाश रहेंगे उनके गाने हमारे दिलों में रहेंगे। 
Deadpool and Wolverine: भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर जोरदार उत्साह, रिलीज से पहले बिक गए इतने टिकट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें