टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है । शो के बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले सिद्धार्थ की लोकप्रियता फैंस के बीच सबसे ज्यादा है । इसी वजह से बार-बार नॉमिनेट होने के बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं । 39 साल के सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी ।