मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी एक साल पहले आज ही के दिन हुई थी। 12 दिसंबर को ईशा ने आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए थे । इस शाही शादी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर देश-विदेश के दिग्गज राजनेता पहुंचे थे । ईशा की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से हुई थी ।
विज्ञापन
2 of 8
anand piramal and isha ambani
- फोटो : Instagram
शादी से पहले ईशा की प्रीवेडिंग सेरेमनी उदयपुर में हुई थी । संगीत सेरेमनी से लेकर हल्दी तक की तस्वीरें सोशल मीडिय पर सामने आई थीं । संगीत सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया था । अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्स भी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचीं थीं ।
विज्ञापन
3 of 8
isha ambani
वहीं ईशा और आनंद ने भी साथ में डांस किया था। ईशा की शादी में अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी के खास मेहमानों में से एक थीं । ईशा ने अपनी शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था । साथ ही मां की दी हुई रेड कलर की चुनरी ओढ़ी थी ।
4 of 8
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
वहीं अंबानी परिवार के दामाद आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जंच रहे थे । ईशा की मां यानी नीता अंबानी ने सुनहरे और बैगनी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह किसी महारानी से कम नहीं दिख रही थीं। नीता ने अपने माथे पर छोटा सा मांग टीका और नाक में नथ पहनी थी।
विज्ञापन
5 of 8
isha ambani
ईशा की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे थे।
विज्ञापन
6 of 8
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
जयमाल के समय आम शादियों की तरह ही आनंद को उनके दोस्तों ने अपने कंधे पर उठा लिया था। ईशा जयमाल नहीं डाल पाईं तो उनके भाई आगे आए थे। अनंत और आकाश अंबानी ने ईशा को कंधों पर उठा लिया था। इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया था।
विज्ञापन
7 of 8
isha ambani reception
- फोटो : amar ujala
मंडप में बैठी ईशा को देखकर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भावुक हो गए थे। इन सारी रस्मों के बीच अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता, ईशा के साथ ही रहीं । शादी के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक खास रस्म निभाई थी। कन्यादान से पहले बिग बी ने इंग्लिश में स्पीच दी थी।
इस स्पीच को सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए । अमिताभ की स्पीच के बाद कन्यादान की रस्म हुई । बिग बी, अंबानी परिवार के बेहद करीबी हैं इसलिए ये खास काम उन्हें ही सौंपा गया । राजनेताओं में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे ।