फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम आ गए हो नूर आ गया है: श्रद्धा कपूर की जिंदगी में है कोई खास, पर्सनल चैट लीक होने से हुआ खुलासा

Sat, 31 Jul 2021 12:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानव मंगलानी - फोटो : Instagram Post
बॉलीवुड के सितारे दुनिया से अपने रिश्ते को छुपाते हुए नजर आते हैं। इसकी कई वजह होती हैं, कोई अपने करियर की वजह से अपने प्यार के बारे में खुलासा नहीं करना चाहता तो कोई रिश्ता खराब होने के डर से अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया। लेकिन कहते हैं न इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। ऐसे में बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके प्यार की खबरें मीडिया में अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं श्रद्धा कपूर।

पपराजी ने किया स्पॉट

श्रद्धा कपूर ने फिल्म जगत में अपनी एक खास जगह बनाई है, वो बॉलीवुड की टॉप लिस्ट में शुमार हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर जब भी बाहर निकलती हैं तो पपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि जब भी बॉलीवुड के ये सितारे मीडिया के सामने आते हैं तो अपनी हर चीज को लेकर सतर्क रहते हैं। लेकिन हाल ही में अपनी धुन में गुम श्रद्धा कपूर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वो खुद ही सोचेंगी कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मानव मंगलानी - फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर की चैट्स हुई लीक

श्रद्धा कपूर को हाल ही में अपनी फिल्म के सेट से बाहर निकलते हुए पपराजी ने स्पॉट किया। नीले रंग की ड्रेस में श्रद्धा कपूर हमेशा की तरह गजब की खूबसूरत लग रही थीं। पपराजी ने तो श्रद्धा कपूर को देख उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। लेकिन श्रद्धा अपने फोन में इतनी अधिक मशगूल थीं कि उन्होने इस बात का ध्यान ही नहीं दिया कि मीडिया सामने खड़ी है। उन्हें नहीं पता था मीडिया जो उनकी तस्वीरें ले रही है उसमें उनकी चैट्स भी कैद हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
कौन है श्रद्धा का स्पेशल वन

श्रद्धा कपूर की इन चैट्स को पढ़ने के बाद ये साफ-साफ जाहिर है कि उनकी जिंदगी में कोई तो खास है जिसे वो अपना ‘स्पेशल वन’ मानती हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होने उस शख्स का नाम नहीं लिखा था बल्कि दिल वाले तीन इमोजी के नाम से उस खास शख्स का नाम सेव किया था। श्रद्धा ने इस चैट में लिखा, ‘मैं कभी अपनी जिंदगी में कभी तुम्हारे जैसे इंसान से नहीं मिली। तो सामने वाले शख्स ने जवाब देते हुए लिखा, ‘मुझे खुशी है कि तुम मेरे लिए इस तरह से सोचती हो’। 

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram
मुझे बहुत अच्छा फील करवाते हो

इस चैट में श्रद्धा कपूर ने आगे लिखा, ‘तुम मुझे बहुत अच्छा महसूस करवाते हो। मेरी बात सुनते हो, ऐसा कोई नहीं रहा है। उनके इस मैसेज का रिप्लाई सामने वाले ने इमोजी से भेजा। आगे श्रद्धा ने लिखा, ‘तुम मुझे अच्छा महसूस करवाते हो। मेरी हर विश को पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद। इसके बाद सामने वाले शख्स ने जवाब देते हुए लिखा, ‘ये मेरा सौभाग्य है। आपको जब भी कुछ चाहिए आप मुझसे कहो’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
रोहन श्रेष्ठ के साथ अफेयर की है चर्चा

बॉलीवुड के गलियारों से पिछले काफी समय से ये खबर सुनने को मिल रही है कि श्रद्धा कपूर इन दिनों फॉटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि अपनी लव लाइफ पर श्रद्धा कपूर ने खुद मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। श्रद्धा कपूर की चैट से ये तो साबित होता है कि उनकी जिंदगी में कोई तो है जो उनके लिए बहुत खास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें