फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर के कजिन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ दिखीं अभिनेत्री!

Tue, 02 Mar 2021 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी - फोटो : Instagram/oudaysingh
बॉलीवुड सितारों के लिए पिछले कुछ समय से मालदीव पसंदीदा जगह बना हुआ है। लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से सितारों का मालदीव पहुंचना जारी है। जहां कुछ यहां छुट्टियां बिताने आए तो वहीं कुछ ने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए चुना। श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव में हैं जहां उनके कजिन प्रियांक शर्मा की शादी है। प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सभी एंजॉय करते नजर आ रहे है।
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी - फोटो : Instagram/oudaysingh
गुजरे दौर की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा शादी करने वाले हैं। प्रियांक निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी संग सात फेरे लेंगे। शादी में शामिल होने के लिए श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर और परिवार के सदस्य मालदीव पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी - फोटो : Instagram/oudaysingh
शादी के लोकेशन से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। हल्दी सेरेमनी के दौरान शजा की बहन जोया मोरानी भी दिखीं। बात करें शजा की तो वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैप्पी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
 
 

4 of 5
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी - फोटो : Instagram/oudaysingh
शादी में शामिल होने के लिए श्रद्धा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा भी पहुंचे हैं। प्री वेडिंग सेरेमनी की जो तस्वीरें हैं उसमें रोहन और श्रद्धा साथ में पोज देते दिखे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर ने एक खूबसूरत सा वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपना स्काई ब्लू कलर का लहंगा फ्लॉन्ट कर रही हैं। समंदर  किनारे श्रद्धा का यह वीडियो देखते ही बनता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें