फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने साझा कीं सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीरें, कहा- ‘तुम्हारी प्रतिभा को पीढ़ियां याद करेंगी’

Tue, 02 Mar 2021 08:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/bhumipednekar
भूमि पेडनेकर की फिल्म सोनचिरैया को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की हैं। फिल्म में भूमि के साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। अभिनेत्री ने बिहाइंड द सीन की तस्वीरें और फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/ bhumipednekar
भूमि पेडनेकर लिखती हैं कि 'मेरी सोनचिरैया की यात्रा, एक इंसान के रूप में इस फिल्म ने मुझे बदल दिया, इसने मुझे हौसला और मजबूती दी। इसने मुझे बहादुर और स्वार्थहीन बनाया। इन तस्वीरों के जरिए आप भी जान जाएंगे ऐसा क्यों है।'
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/bhumipednekar
भूमि ने सुशांत के साथ की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वह अभिनेता के साथ नाव पर बैठी हैं। वहीं एक वीडियो में सुशांत मस्ती करते नजर आ रहे हैं। निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों के लिए यह भावुक करने वाला वीडियो होगा।
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/bhumipednekar
सुशांत को याद करते हुए भूमि लिखती हैं कि 'आखिर में कहना चाहती हूं कि हम सुशांत को याद करते हैं। मुझे याद है कि स्क्रीनिंग के बाद हम दोनों रोना रोक नहीं सके। हम इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत अभिभूत और आभारी थे। एक परिवार और कई जन्मों का अनुभव। सोनचिरैया की भूमिका निभाने वाली छोटी बच्ची खुशिया और सुशांत के साथ काम करना एक ऐसा अनुभव है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। खुशिया हमेशा के लिए मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गई है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram/bhumipednekar
भूमि आगे लिखती हैं कि 'यह हमारी सबसे कठिन फिल्मों में से एक थी। लखना के रूप में मेरे दोस्त तुम्हारी प्रतिभा को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।' बता दें कि फिल्म की कहानी 1970 के दशक की है, जब चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का साम्राज्य हुआ करता था। इसमें सुशांत के किरदार का नाम लखना था। फिल्म में सुशांत और भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में थे।उड़ता पंजाब फेम निर्देशक अभिषेक चौबे ने इसे निर्देशित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें