फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग एलबम: शादी के बाद यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, नजरें हटाना होगा मुश्किल

Sat, 05 Jun 2021 12:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी - फोटो : Instagram
कोरोना काल में शादी-ब्याह के कार्यक्रम का मजा यूं तो किरकिरा हो गया है क्योंकि दिशा-निर्देशों के अनुसार कम ही लोग शामिल हो सकते हैं। लेकिन कोरोना से बने हालात के चलते ऐसा करना भी जरूरी है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी कई खबरें सामने आईं। लॉकडाउन के बीच कई फिल्मी सितारे और टीवी सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। इसी बीच यामी गौतम भी सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। पहले तो फैंस उनकी शादी की तस्वीरें देख हैरान हो जाते हैं लेकिन बाद में उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं। बस फिर क्या था उसके बाद से शुरू हुआ शुभकामनाओं का सिलसिला अभी तक चल रहा है। फैंस भी उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच यामी ने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखने के बाद शायद आपके लिए नजरें हटाना मुश्किल हो।

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें
कुछ देर पहले ही यामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। बता दें कि यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर उपमंडल के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी रचाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी - फोटो : Instagram
हाल ही में यामी ने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके मेहंदी लगे हाथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यामी ने पीले रंग का सूट पहना है और साइड में आदित्य बैठे हैं और यामी उनकी तरफ ही देख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ यामी ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय क्यों चिंता करते हो, जो आपके लिए बना है वो आपको मिल ही जाएगा।'

विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Twitter
अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह यामी और आदित्य ने भी प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी रचाई। शादी समारोह संपन्न हो जाने के बाद यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। तस्वीर के साथ ही उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमने एक निजी सेरेमनी में शादी कर ली है। प्राइवेट इंसान होने के चलते हम इस खुशी के मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है। हम अपने प्यार और दोस्ती के साथ के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे- प्यार यामी और आदित्य।'

4 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
बता दें कि एक तरफ तो फैंस इस कपल के शादी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो थोड़े हैरान भी हैं। दरअसल यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने नहीं दी थी। ऐसे में अचानक से उनकी शादी की खबर सामने आ जाना उनके फैस के लिए हैरान कर देने वाली बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि यामी और आदित्य ने फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। आदित्य इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं फिल्म को खूब सराहना मिली थी। यामी गौतम के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं इस फिल्म के सफलता से आदित्य भी मशहूर हो गए। बताते हैं कि उरी के समय से ही इनके प्यार की शुरूआत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें