रितिक रोशन की तरफ से कंगना रनौत के जिन विवादित ईमेलों के बारे में कहा जा रहा था, वे लीक हो गए हैं। ये वाकई काफी विवादित हैं। उधर, इन ईमेलों को लीक होने पर कंगना के वकील रिजवान का कहना है कि इन्हें जानबूझ कर लीक कराया गया है। अहम बात यह कि ईमेल में जबरन कंगना का नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने रितिक को कोई ऐसा-वैसा ईमेल नहीं किया है। वकील के मुताबिक रितिक इन मनगढ़ंत ट्वीट को उजागर करने में काफी बेकरार नजर आ रही हैं। वह इस पर पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और लीक करने वाले को पूरी सजा दिला कर रहेंगे। आगे की स्लाइड में जानिए, आखिर इन ईमेल में क्या है।
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
2 of 10
रितिक रोशन और कंगना
असल में रितिक-कंगना का विवाद बढ़ने के बाद रितिक रोशन के वकील दीपेश मेहता ने मुंबई पुलिस के साइबर विभाग को सबूत के तौर पर कंगना के 40 ईमेल की कॉपी उपलब्ध करा दी है। बताया जा रहा है कि अब यही ईमेल लीक हो गए हैं। इनमें ऐसी-ऐसी बातें लिखी हुई हैं, जिन्हें जानकर बॉलीवुड में दिलचस्पी न रखने वालों को भी हैरान करेंगी। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम पर इन ईमेल के बारे में विस्तार से छपा है। उसका हिन्दी रूंपांतर यहां किया गया है। एक ईमेल में कंगना ने रितिक को लिखा है, 'किसी दिन तुम कहोगे की तुम मुझे नहीं चाहते, मैं क्या यह दर्दनाक सच मैं बर्दाश्त कर पाऊंगी। मैं उससे कैसे उबर पाऊंगी'। इतना ही नहीं आगे कई बातें हैं।
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
3 of 10
रितिक रोशन और कंगना
रितिक के वकील दीपेश के मुताबिक ये सभी ईमेल रितिक के असली ईमेल अकाउंट पर भेजे गए हैं। भेजने वाली कंगना रनौत हैं। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक 17 अगस्त, 2014 को कंगना की ओर से रितिक को यह लिख कर भेजा गया, 'मैं पिछले कुछ दिनों में हो रही चीजों को लेकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं, क्या हमारे बीच प्यार है या महज आकर्षण। क्या तुम मुझसे प्यार करते हो, या मैं किसी बनावटी इंसान से बात कर रही हूं। क्या तुम सच में हो, मेरा उस दिन क्या होगा, जिस तुम ये कह दोगे कि मुझे जानते तक नहीं, मुझसे प्यार नहीं करते। मैं उस दर्द से कैसे उबर पाऊंगी।' इसके बाद का ईमेल और भी हैरान करने वाला है।
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
4 of 10
रितिक रोशन
इसके बाद 28 अगस्त और उसके कुछ दिनों बाद दो ईमेल आए। इनमें लिखा गया 'तुम्हारा नया गाना बहुत अच्छा है। मैं इसे कई बार देख रही हूं। उम्मीद करती हूं मेरी पिछली बातों का तुम बुरा नहीं माने होगे। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं, असल में मैं तब बहुत दुखी थी, समझ नहीं पा रही थी कि क्या करना चाहिए। दरअसल, मुझे एसपरजर्स सिंड्रोम की बीमारी है, उसी को लेकर बहुत तनाव में चल रही हूं। किसी दिन तुम्हें मौका लगे तो मेरे ईमेल पढ़ना और जवाब देना प्लीज। मुझे उस सिंड्रोम का पूरी तरह से शिकार हो गई हूं।' इसके बाद फिर से आया एक और ईमेल।
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
5 of 10
ह्रितिक रोशन
- फोटो : getty
बात यही खत्म नहीं हुई 3 सितंबर, 2014 को कंगना की ओर से फिर से एक ईमेल आया। इसमें लिखा था, 'तुम्हारी इस कदर बेरुखी मुझे नाकाबिले बर्दाश्त है। आखिर मैं ऐसे कब तक अकेले तुम्हें ईमेल लिखती रहूंगी। तुम कोई जवाब क्यों नहीं देते।' इसके एक महीने बाद रितिक को कंगना की ओर से एक और ईमेल प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
6 of 10
रितिक रोशन
4 अक्टूबर, 2014 की बात है रितिक के पास ईमेल आया, 'मैं सुबह उठते ही सबसे पहला काम तुम्हें गूगल पर ढूंढती हूं। कहीं तुम्हारे बारे में कुछ नया आया कि नहीं, कोई खबर, कोई तस्वीर, कोई इंटरव्यू आदि। तुम तो जानते हो मुझे अपना दिन शुरू करने के लिए तुम्हारी जरूरत पड़ती है। वो दिन कब आएगा जब मैं तुम्हारे नाम को गूगल करने के बजाए सीधे तुम्हारी आवाज सुनकर अपने दिन की शुरुआत कर सकूंगी?' बात यही खत्म नहीं होती।
विज्ञापन
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
7 of 10
रितिक रोशन और कंगना
पिछले ईमेल के ठीक पांच दिन बाद यानि 9 अक्टूबर को रितिक को फिर एक ईमेल आई। इसमें लिखा था, 'मैं बहुत खुश हूं कि जब मैंने तुम्हें फोन किया तो तुमने नहीं रिसीव किया, क्योंकि मेरे पास तुमसे कहने को कुछ था नहीं। वो असल में बस तुमसे बात करने का जी कर रहा था। असल में मुझे जानना था कि तुमसे बात की शुरुआत कैसे की जाए। तुमको हाय कैसे बोला जाए। और कई सवाल हैं। आईलवयू जान।' इसके बाद बात और बढ़ती गई।
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
8 of 10
रितिक रोशन और कंगना
इसके बाद 1 नवंबर व 2 नवंबर को दो ईमेल आए। पहले लिखा था, 'मैं तैयार हूं।' और दूसरे में 'बेबी (रितिक के लिए संबोधन) ओ माईगाड मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं तुमसे मिली थी। क्या हॉट और सेक्सी दिखते तुम। तुम्हारे चक्कर में एसआरके के घर के सामने आधे घंटे से अधिक देर तक ठहरी रह गई। फिलहाल अपने बिस्तर पर आ गई हूं। मुझे अब याद नहीं आ रहा था, मैं तुमसे बहुत कुछ कहना चाहती थी। तुम्हें पता है मैं किसी टीनएजर की तरह खुश और परेशान हो रही हूं। क्या ही प्यार होता है? उस दिन क्या होगा जिस दिन तुम मुझे खींचकर अपने करीब ले लोगे और किस करोगे। मैं तो पक्का बेहोश हो जाने वाली हूं।'
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
9 of 10
रितिक रोशन
इसके बाद 13 नवंबर को फिर से ईमेल भेजा गया। इसमें था, 'बेबी मैं तुम्हारे नये घर के बारे में सोच रही हूं। उसका किचन सजाने की तैयारी से अभी से कर ली है। मैं किसी और को यह काम करते नहीं देखना चाहती। अगर तुम कोई स्टाफ रखोगे तो उनके इंटरव्यू और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी मेरी होगी।' इसके आगे कहानी अगली स्लाइड में है।
कंगना के बेहद विवादित ईमेल लीक, रितिक बोली थी 'आईलवयू जान'!
10 of 10
हृतिक रोशन
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक इससे आगे के छह महीनों रितिक रोशन को कंगना की ओर से इसी तरह के करीब 3000 हजार ईमेल भेजे गए। रितिक के वकील का दावा है कि इनमें से किसी भी ईमेल का रितिक ने कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने इसमें से कुछ चुनिंदा ईमेल फॉरेंसिक जांच के लिए दे दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रितिक पर कंगना को पेरिस में प्रपोज करने की बात सामने आई थी। लेकिन अब मामला उलटता जा रहा है। इससे पहले एक बयान में कहा गया था कि कंगना बस रितिक के बेटों का मुंह देकर चुप हैं। जबकि रितिक की कानूनी टीम ने दावा किया है कि उनके पास यह साबित करने के लिए ठोस सबूत हैं कि अभिनेता का ‘क्वीन’ की अभिनेत्री के साथ कोई संबंध नहीं था। उम्मीद है जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।