प्रोमो वीडियो में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और फराह खान को सेट पर बुलाते हैं और उनका स्वागत करते हैं। सलमान से गले लगने के बाद शिल्पा शेट्टी उनके शर्ट का बटन खोलने लगती हैं, बाद में वो कहती हैं 'इसे बंद ही रहने दो।' शिल्पा शेट्टी को ऐसा करते हुए देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।