फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के साथ बैठकर पति के बारे में गॉसिप कर रही हैं शिल्पा शेट्टी, वायरल हुई फोटो

Sat, 30 Jan 2021 08:56 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपनी सास के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सास-बहू की जोड़ी को लेकर लोगों के मन में जो भी भ्रम हो, शिल्पा शेट्टी और उनकी सासू मां उषा रानी कुंद्रा अक्सर उन्हें तोड़ती नजर आई हैं। मां बेटी की तरह रहने वाली उषा और शिल्पा की एक और तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर आई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अपनी सास के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में शिल्पा अपनी सास उषा के साथ बातचीत करते हुए ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। इसे खुद शिल्पा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अपनी सास के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों लोग गार्डन में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा है कि मैं अपनी ड्रीम मदर इन लॉ के साथ उनके ही बेटे राज कुंद्रा के बारे में गॉसिप कर रही हूं। 
 

4 of 5
सास के साथ डांस करती हुईं शिल्पा - फोटो : इंस्टाग्राम
लोग उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और सास-बहू के बीच के इस प्यार की तारीफ कर रहे हैं। कोई लिख रहा है 'वेरी क्यूट' तो किसी ने कहा कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है, हालांकि लाजवाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सास के साथ डांस करती हुईं शिल्पा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शिल्पा और उषा के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। कुछ दिनों पहले शिल्पा ने अपनी सास के साथ 'सौदा खरा खरा' गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था और उन्हें रॉकस्टार बुलाते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें