शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल धड़काया। उनके एक ठुमके ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया। शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ जुड़ा लेकिन उनसे अलग होने के बाद शिल्पा का दिल इस कदर टूटा कि फिर उन्होने सिर्फ अपने करियर पर फोकस करने की ठानी। लेकिन लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में अपनी शादी का ऐलान करके हर किसी का दिल तोड़ दिया। उन्होने किसी बॉलीवुड अभिनेता से नहीं बल्कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की।
शादी के एलान से सबको किया हैरान
22 नवंबर 2009 को सबके दिलों की धड़कन शिल्पा शेट्टी ने शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होने अपने हमसफर के रूप में किसी अभिनेता को नहीं बल्कि लंदन में रहने वाले बिजनेसमैन राज कुंद्रा को चुना। राज का फिल्म जगत से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन राज कुंद्रा पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद ही शिल्पा शेट्टी का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया। इन दोनों की इस शादी में बहुत खर्चा हुआ था और ये बॉलीवुड के सबसे महंगी शादियों में से एक थी।