आयशा जुल्का 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रही हैं। आज आयशा का जन्मदिन है। 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में आयशा का जन्म हुआ था। आयशा के पिता एयर फोर्स में विंग कमांडर थे। बचपन से ही आयशा की फिल्मों में रुचि थी। जब वह 11 साल की थीं तभी अपने मम्मी पापा के साथ मुंबई आ गईं।
90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रहीं आयशा जुल्का
आयशा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1983 में आई फिल्म ‘कैसे कैसे लोग’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वो कई छोटी बड़ी फिल्मों में नजर आई लेकिन कौन जानता था कि बाल कलाकार के रूप में शुरूआत करने वाली आयशा एक दिन टॉप की हीरोइन बन जाएंगी। आयशा ने 90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में कीं। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकीं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।