फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव बर्ड्स: एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए सिद्धार्थ-कियारा, वायरल हो रहीं दिलकश तस्वीरें

Sun, 08 Aug 2021 10:03 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की भोली भाली 'प्रीति' यानी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कियारा की खूबसूरती और मासूमियत के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। भले ही कियारा के करियर को थोड़ी देर से उड़ान मिली हो लेकिन आज वह सिनेमा का एक चमकता सितारा हैं। कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा है, लेकिन दोनों अक्सर वक्त बिताते और लंच डेट पर साथ नजर आते हैं। 

सिद्धार्थ और कियारा का दिलकश फोटोशूट
हाल ही में एक बार फिर कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) को एक साथ स्पॉट किया गया है। दरअसल, जल्द ही दोनों फिल्म शेरशाह में नजर आने वाले हैं और इसी के प्रमोशन के लिए जबरदस्त व्यस्त हैं। इसी बीच सिद्धार्थ और कियारा ने एक फोटोशूट करवाया है जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद दोनों के अफेयर के खबरों की अफवाहें फिर तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : Instagram

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के साथ दिलकश पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'शेरशाह 12 अगस्त को'। साथ साथ उन्होंने कियारा को भी टैग किया है।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कियारा आडवाणी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा वॉक करते हुए आती हैं और सिद्धार्थ खड़े होते हैं, दोनों एक दूसरे को देखकर शर्माते हैं और फिर मुस्कुराते हैं। उसके बाद सिद्धार्थ कियारा को गोद में उठा लेते हैं। 
 
 

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा के इस वीडियो पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा, सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को काफी लंबे से डेट कर रहे हैं लेकिन कियारा ने पहली बार दोनों की तस्वीरें एक साथ साझा की हैं। फैंस की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आईं थीं। अब वह बहुत जल्द फिल्म 'भुल भुलैया', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' में नजर आने वाली हैं। लेकिन फैंस शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। शेरशाह की बात करें तो फिल्म की कहानी कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 12 अगस्त को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें