पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अश्लील फिल्म मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने दो पीड़िताओं के बयान जारी किए थे जिन्होंने गहना और रोवा खान पर उन्हें धमकी देकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो शूट करवाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने इतना तक कहा था कि पोर्न फिल्में शूट करने से मना करने पर कई लोगों ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पुलिस में शिकायत ना करने की धमकी भी दी। इस सब के बीच गहना ने विक्टिम कार्ड खेला है और एक नया खुसाला कर दिया है।
गहना ने एक बयान जारी किया है और कहा, 'मुंबई पुलिस ने मुझे ही निशाने पर लिया है जबकि पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा, जोया राठौर, टीना नंदी समेत कई अन्य लोग जिन्होंने 100 से ज्यादा सॉफ्ट पोर्न फिल्में बनाईं, उन्हें कुछ नहीं कहा गया। मुझे नहीं समझ आया कि ऐसा क्यों हुआ।'