पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ करेगी। इस सिलसिले में अभिनेत्री को समन भेजा गया। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी एक ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है। शर्लिन ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल व्हाट्सएप और ईमेल कर रहे हैं कि मैं इस विषय पर कुछ कहूं। आपको बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया , वो कोई और नहीं मैं हूं'।
बता दें किअभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, शर्लिन के साथ साथ पूनम पांडे का भी राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी।