कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके को कृति ने अपनी फिल्म मिमी के जरिए और भी खास बना दिया है। कृति सेनन ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी से चार चांद लगा दिए हैं। वैसे तो बॉलीवुड में कृति ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था।
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं कृति सेनन
इसके बाद कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'पानीपत', 'लुका छुपी' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर कृति की बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। कृति सेनन ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज कृति के जन्मदिन पर हम आपको उनके मुंबई वाले शानदार घर की कुछ झलकियां दिखाने जा रहे हैं।