कुणाल कामरा
- फोटो : instagram/kuna_kamra
न्यायपालिका के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद ट्वीट को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार को चार हफ्तों के लिये टाल दी गई। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आरएस रेड्डी की एक पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा कामरा के हलफनामे पर जवाब दायर करने के लिए समय मांगे जाने के बाद यह निर्देश दिया। कामरा मामले में एक याचिका विधि छात्र श्रीरंग कातनेश्वरकर और अन्य ने दायर की है।
स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत, चार हफ्ते के लिए टली सुनवाई