फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Shah: 28 की उम्र में अक्षय कुमार की मां बनीं थीं शेफाली शाह, बोलीं- मैंने कम फिल्में कीं क्योंकि...

Wed, 24 Nov 2021 02:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली शाह, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में पहले की तुलना में कई बदलाव देखने को मिले हैं लेकिन अभी भी बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनमें बदलाव आना बाकी है। हीरो और हीरोइन के बीच सैलेरी गैप की खाई तो थोड़ी कम होती दिख रही है लेकिन उम्र का फासला अभी भी नहीं घटा है। आज भी 55-56 साल के अभिनेता अपने से 15-25 साल छोटी हिरोइनों संग जमकर रोमांस कर रहे हैं। चाहे सलमान खान हो या फिर शाहरुख सभी सुपरस्टार अपनी फिल्मों में कम उम्र की हीरोइनों के साथ ही रोमांस करते दिखते हैं।

शेफाली शाह भी निभा चुकी हैं मां के किरदार

हालांकि जहां एक तरफ यह बात सबको सामान्य लगती है तो वहीं अपने से पांच साल बड़े अभिनेताओं की मां बनने का रोल भी हीरोइनें करती दिख जाती हैं। इसे लेकर लोग इतने सवाल भी नहीं उठाते हैं। कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्रि शेफाली शाह के साथ भी ऐसा हो चुका है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में पुरुषों और महिलाओ के बीच उम्र के फासले को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
शेफाली शाह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं। मनोरंजन जगत के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि, 'जब इंडस्ट्री में रोल्स ऑफर होते हैं तो मेल एक्टर्स को कम उम्र के रोल दिए जाते हैं लेकिन फीमेल एक्टर्स को ज्यादा उम्र वाले रोल मिलते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
शेफाली ने कहा, 'एक खास उम्र के बाद हीरोइनों को मां और आंटी जैसे रोल मिलने लगते हैं जबकि हीरो 50 की उम्र पार करने के बाद भी हीरो ही बने रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब फिल्म वक्त में उन्होंने अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया था जब वह केवल 28 साल की थीं। अक्षय उनसे उम्र में करीब पांच साल बड़े हैं'।

4 of 5
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें ऐसे रोल में देखने के बाद अक्सर ऐसे ही रोल ऑफर किए जाने लगे जो उन्होंने करने से मना कर दिए। जब तक उन्हें मन मुताबिक रोल नहीं मिला उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं की। अब हाल ही में शेफाली ने अहमदाबाद में एक रेस्टोरेंट खोला है। इस पर एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि जिंदगी एक प्रश्न की तरह है। मुझे लोगों को बुलाकर डायनिंग टेबल सजाना बेहद पसंद है। मैं खुद भी खाने पीने की शौकीन हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
वर्कफ्रंट की बात करें तो शेफाली जल्द ही फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीस सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और विजय वर्मा के साथ डार्लिंग्स में भी नजर आएंगी। वह सुपरहिट वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के सेकेंड पार्ट में भी काम कर रही हैं। इसके पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें