फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bob Biswas: फिल्म के शूट के दौरान 105 किलो के हो गये थे अभिषेक बच्चन, बोले- बंगाली मिठाइयों..

Wed, 24 Nov 2021 02:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की क्राइम थ्रिलर फिल्म बॉब बिस्वास आने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने बॉब बिस्वास का किरदार निभाया है जो कि एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। इस किरदार को निभाने के लिए अभिषेक बच्चन को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। गौरतलब है कि जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से अभिषेक बच्चन को इस भूमिका के लिए प्रशंसा मिलने लगी है। खुद उनके पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म का ट्रेलर और उनकी एक्टिंग देखकर गदगद हो गये थे। फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन गोल-मटोल से दिखते हैं। अब अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने फिल्म के लिए वजन बढ़ाने, लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रुकने इत्यादी के बारे में खुलकर बातचीत की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन का कहना है कि बंगाली मिठाइयों का सेवन करते हुए वजन बढ़ाना मजेदार था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उस वजन को बनाए रखना बोझिल था। इस किरदार के लिए अभिषेक बच्चन प्रोस्थेटिक का उपयोग नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने वजन बढ़ाया। अभिषेक बच्चन ने बॉब बिस्वास के किरदार को रियल बनाने के लिए अपना वजन बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस रोल में ढलने के लिए वह वजन बढ़ाने पर अड़ गये थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
बॉब बिस्वास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन ने अपने इंटरव्यू में कहा है, शूटिंग के दौरान मेरा वजन 100-105 किलो के बीच हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर आप बॉब का चेहरा देखते हैं, तो गोल-मटोल दिखता है। गाल भरे हुए हैं। जब आप गालों पर प्रोस्थेटिक्स करते हैं तो यह प्रोस्थेटिक जैसा दिखता है। 

4 of 5
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन जब आपके पास वह वजन होता है और आप शारीरिक रूप से उस वजन को वहन कर रहे होते हैं, ऐसे में आपका पूरा प्रदर्शन बदल जाता है। बॉडी लैंग्वेज वजन को बदल देती है। आपका मूवमेंट, चलना, दौड़ना और सब कुछ बदल जाता है। इसलिए मैंने अपना वजन बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉब बिस्वास - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन का कहना है कि सुजॉय घोष और दीया अन्नपूर्णा घोष प्रोस्थेटिक्स के पक्ष में थे लेकिन मैं इसके खिलाफ था। उन्होंने कहा कि हमने यह ट्राई भी किया क्योंकि मैं हर किसी को फेयर चांस देना चाहता हूं। लेकिन मैं इससे खुश नहीं था और मूवमेंट भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें