शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल दिया। शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए। राम की बात सुनते ही पूनम की मां भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां वह लड़का, वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। उस दिन तो राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी तरह से बात की और फिर उनकी शादी हो गई। कहते हैं कि जब शत्रुघ्न की पूनम से शादी हुई तो उनका अफेयर रीना रॉय से भी चल रहा था।