Jennifer Kendal and shashi kapoor
जेनिफर यहां अपनी फैमिली के साथ नाटक देखने आईं थीं। शशि के मुताबिक वे उसे देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे। लेकिन तब पृथ्वी थिएटर में काम करने वाले शशि कपूर की कोई बड़ी पहचान नहीं थी, उनकी उम्र महज 18 साल थी। दूसरी तरफ जेनिफर अपने पिता जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकातें लगातार बढ़ती गईं। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया।