फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvari Wagh: 'वेदा' की रिलीज पर बप्पा के दरबार पहुंचीं शरवरी वाघ, सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा

Thu, 15 Aug 2024 01:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरवरी वाघ-सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी वाघ एक के बाद एक सफल फिल्म से खुद को साबित कर रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री की नई फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की सफलता के लिए अभिनेत्री सिद्धिविनायक मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंची हैं। एक महीने में शरवरी को दूसरी बार बप्पा के दरबार पहुंचते देखा गया है। इससे पहले वह 'मुंजा' की सफलता पर गणपति के दर्शन करने पहुंची थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
शरवरी वाघ-सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी वाघ पीले रंग के प्रिंटेड सलवार-सूट में खूब जंचीं। 'वेदा' अभिनेत्री ने इस दौरान बालों की पोनी बना रखी थी। साथ ही मैचिंग ईयरिंग से अपने लुक को पूरा किया। शरवरी वाघ ने लाइन में लगकर बप्पा के दर्शन किए और फिल्म 'वेदा' की सफलता का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

3 of 5
शरवरी वाघ-सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी वाघ ने बप्पा के दर्शन करने के बाद मंदिर में उपस्थित प्रशंसकों का भी दिल रखा। अभिनेत्री ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। इस दौरान पूरे समय उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल थी, जिसने प्रशंसकों का ध्यान खासा आकर्षित किया। 

Independence Day Movie: इन फिल्मों में दिखी देशभक्ति की भावना, 15 अगस्त को देखिए 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'-बॉर्डर

4 of 5
शरवरी वाघ-सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ भी जबर्दस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में वह एक राजस्थानी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ने का फैसला करती है। 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साथ ही शरवरी के प्रदर्शन को दर्शक खूब सराह रहे हैं। 

Disney Voice Stars: ऐश्वर्या, प्रियंका और शाहरुख सब रहे सरताज, अब बारी आर्यन और अबराम की
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरवरी वाघ-सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेदा' में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है। वहीं, शरवरी की बात करें तो वह 'वेदा' से पहले 'मुंजा' और 'महाराज' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं। 
 

Stree 2 Review: श्रद्धा के आगे नतमस्तक हुआ मैडॉक का पूरा हॉरर यूनिवर्स, अनोखा खेल दिखाएगा सबसे बड़ा खिलाड़ी




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें