शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान शमिता ने अपने बचाव में चुप्पी तोड़ी है और कहा, 'मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं अपना ख्याल खुद रखने में सक्षम हूं, मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं।' बता दें, शमिता ने अपनी बहन का पूरा समर्थन किया है और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा था कि 'आप यह नियंत्रित नहीं कर सकते कि दूसरे लोग आपकी ऊर्जा कैसे देखते हैं। लोग अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में जिन मुद्दों से गुजर रहे होते हैं, अपने उसी लेंस के हिसाब दूसरों की जिंदगी देखते हैं जो कि आपके बारे में है भी नहीं। बस जितना हो सके अपने काम को पूरी ईमानदारी और प्यार से करते रहो।'