बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई खबर लोगों को चौंका रही है। राकेश बापट के अस्पताल में भर्ती होने की खबर अभी लोग हजम ही नहीं कर पाए थे कि अब शमिता शेट्टी भी घर से बाहर हो गई हैं। दरअसल, खबरों के मुताबित शमिता की शो में तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए घर के बाहर लाया गया है। वहीं इलाज के बाद वह मंगलवार या बुधवार को शो में वापसी कर सकती हैं। हालांकि चैनल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। शमिता शेट्टी से पहले उनके कथिक ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट को भी मेडिकल कारणों से घर से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, राकेश को किडनी में स्टोन की समस्या थी। जिसके बाद शो के दौरान उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ और घर में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया। वहीं, अब इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, मुंबई के एक व्यवसायी इस कपल और एसएफएल फिटनेस कंपनी के निदेशक काशिफ खान पर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह साफ किया कि वह और राज कुंद्रा उक्त मामले में शामिल नहीं थे। ऐसे में उनके नाम और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हुए देखना काफी दुखद है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “राज और मेरे नाम पर दर्ज एफआईआर के बारे में जानकर मैं काफी हैरान थी। एसएफएल फिटनेस, काशिफ खान द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने देश भर में एसएफएल फिटनेस जिम खोलने के लिए ब्रांड एसएफएल के नामकरण अधिकार लिए थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ सगाई कर ली है। वहीं, अब सगाई के बाद अलाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अलाना ने लिखा कि वह जल्द ही अपने मंगेतर आइवर के साथ वापस लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने परिवार और घर को छोड़कर दुखी है। अलाना पांडे ने उनकी तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "बहुत खुश हूं कि हमें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक छोटा सा सगाई समारोह आयोजित करने का मौका मिला।" इन तस्वीरें में अलाना और उनके मंगेतर आइवर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अपनी सगाई के लिए, अलाना ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया एक ग्रे लहंगा चुना, जबकि आइवर सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए।
शादी का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड सितारों की शादी की खबरें चर्चा में आ रही हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है तो वहीं इन दिनों विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच सात फेरे लेंगे। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बारवरा में दोनों की शादी की बुकिंग हो चुकी है।यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की टीम जयपुर पहुंची है यह देखने के लिए कि तैयारियां ठीक हो रही है या नहीं। साथ ही शादी में बॉलीवुड से किन सितारों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। खबरों की मानें तो शादी का सबसे पहला निमंत्रण सलमान खान को मिला है लेकिन वह इस शादी में शामिल नहीं होंगे।
वेडिंग सीजन जोरों पर हैं और हर तरफ शादी की खबरें सुनने को मिल रही है। इस सीजन आम लोग ही क्या मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ सितारों के रिश्ते की पक्की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं कई सितारों की शादी की खबरें अभी सिर्फ चर्चा में ही है। शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली और आज 14 नंवबर को वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दूसरी तरफ कटरीना और विक्की की शादी की खबरें भी रोज सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच रणबीर और आलिया की शादी की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि जहां पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रह्मास्त्र कपल इसी महीने सगाई कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर 29 नवंबर को परिवार और दोस्तों के बीच सगाई की रस्म को पूरा कर सकते हैं। हालांकि उनकी सगाई की खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत अभिनेत्री पत्रलेखा की शादी की चर्चा काफी समय से जोरों पर थीं। अब राजकुमार और पत्रलेखा ने इस रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई कर ली। राजकुमार का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह पत्रलेखा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि राजकुमार अपने घुटनों पर बैठ कर पत्रलेखा से पूछते हैं- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं और कहती हैं- हां मैं करूंगी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर डांस करने लगते हैं। अब फैंस को राजकुमार का यह रोमांटिक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है वहीं पत्रलेखा का भी स्टाइल लोगों को काफी अच्छा लगा। बेहद ही क्यूट और खूबसूरत अंदाज में दोनों ने सगाई की रस्में पूरी कीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
कंगना रणौत अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों भीख में मिली आजादी वाले बयान को लेकर कंगना जबरदस्त आलोचना का शिकार हो रही हैं। एक तरफ लगातार उन पर सवाली हमले हो रहे हैं तो वहीं कंगना भी जवाब दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा कर एक बार फिर खुद का पक्ष रखा है। कंगना ने लिखा, 'साल 2015 में बीबीसी द्वारा एक लेख प्रकाशित है जिसमें यह तर्क दिया गया है कि ब्रिटेन ने भारत के साथ किए गलत पर कोई सुधार नहीं किया था। इसकी कोई हानिपूर्ति नहीं की थी। कैसे गोरे उपनिशनद और उनके हमदर्द आज के समय में ऐसी बकवास बातें करके निकल जाते हैं?
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी एक और फिल्म के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में वह टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे। अभिनेता शो पर अपनी आने फिल्म धमाका का प्रमोशन करने पहुंचे। इसी बीच अब कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस कार्तिक की काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में कार्तिक सड़क किनारे एक ठेले पर चाइनीज खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता अपने दोस्त के साथ शहर के एक स्नैक्स कॉर्नर पर चाइनीच का आनंद लेते दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी और कुछ फैंस ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, आर्यन ने भी मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान एक्टर डेनिम लुक में बेहद स्टनिंग लग रहे थे।
मनोरंजन जगत में शादी का सीजन शुरू हो चुका हैं। कुछ दिनों पहले ही हमने आपको बताया था कि कुंडली भाग्य अभिनेत्री श्रद्धा आर्या 16 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो वहीं करिश्मा तन्ना ने भी अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से सगाई कर ली है। अब टीवी कि दुनिया से एक और खुशखबरी आ रही है। श्रद्धा आर्या के बाद अब कुंडली भाग्य अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ मिड जनवरी में शादी के बंधन में बंधेंगी। कपिल तेजवानी पेशे से एक फूड और ट्रेवल फोटोग्राफर हैं और मानसी और कपिल की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। कपिल और मानसी एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं। ये दोनों जनवरी में अपनी शादी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रश्मिका फैंस के बीच अच्छी खासी पॉपुलैरिटी रखती हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में, रश्मिका मंदाना एक टॉक शो में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ पर खुल बात की। इस शो में रश्मिका ने हर सवाल का खुलकर जवाब दिया है। शो में रश्मिका मंदाना से पूछा गया, ‘क्या वह कभी अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी?’ इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे नहीं पता। अभी मैं अपने बारे में सोचूंगी। मेरे लिए ज्यादा मायने ये रखता है कि वह व्यक्ति किस तरह से आपको डेट कर रहा है। वह आपको कैसा महसूस कराता है। व्यक्ति को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसे वे हैं। उन्हें कभी बदलना नहीं चाहिए। मुझे लगता है उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता।’