फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: शाहरुख खान की बहन शहनाज हो चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार, एक हादसे ने बदल दी थी जिंदगी

Sat, 06 Nov 2021 02:54 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शाहरुख खान बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा नाम हैं। फिल्म जगत में उन्हें किंग खान कहा जाता है। अपनी मेहनत के दम पर शाहरुख खान ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। पिछले 33 साल से लगातार शाहरुख खान अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, शायद यही वजह है कि शाहरुख खान के प्रशंसक न सिर्फ उनकी फिल्में पसंद करते हैं बल्कि हर सुख-दुख की घड़ी में भी उनके साथ खड़े रहते हैं। जब आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए थे तो उस दौरान शाहरुख खान के प्रशंसकों ने जमकर उनका समर्थन किया था।

किंग खान के परिवार का है मुख्य सदस्य

किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान उनके दोनों बेटों आर्यन खान और अबराम के साथ-साथ सुहाना के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके परिवार में एक ऐसा सदस्य है जिसके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे। जी हां शाहरुख खान के परिवार के सदस्य के बारे में हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं वो हैं शाहरुख खान की बहन शहनाज।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, शहनाज लालरुख खान - फोटो : Social media
लाइमलाइट से रहती हैं दूर

एक तरफ जहां शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में रहता है तो वही दूसरी तरफ शाहरुख खान की बहन शहनाज लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। हाल ही में आर्यन खान के घर लौटने के बाद शहनाज अपने भतीजे से मिलने के लिए मन्नत पहुंची थीं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की बहन सिर्फ लाइमलाइट से ही दूर नहीं रहती बल्कि वो एक समय पर डिप्रेशन का शिकार भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, शहनाज लालरुख खान - फोटो : Social media
लंबे समय तक रहीं डिप्रेशन का शिकार

शाहरुख खान ने एक खास बातचीत के दौरान अपनी बहन से जुड़ी कुछ बाते साझा की थी। किंग खान ने बताया था कि  उनकी बहन शहनाज एक लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं। शाहरुख खान ने बताया था कि वैसे तो उनकी बहन बहुत पढ़ी-लिखी हैं, लेकिन एक हादसे ने न सिर्फ उनकी बहन को पूरी तरह से तोड़ दिया बल्कि उनकी जिंदगी को पूरी तरफ से बदलकर रख दिया।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

शाहरुख खान ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो हर कोई उनके घर में रो रहा था, लेकिन उनकी बहन चुपचाप से खड़ी हुई थीं और वो पिता के शरीर को देखकर बस देखती ही रह गईं उनकी आंखों से एक भी आंसू नहीं गिरा। लेकिन अचानक से वो गिर पड़ीं और उनका सिर सीधा जमीन से जाकर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की शूटिंग के दौरान चल रहा था इलाज

शाहरुख खान ने बताया कि जब वो दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान उनकी बहन का इलाज स्विट्जरलैंड में चल रहा था। शाहरुख ने बताया कि इंडिया में डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था कि वो नहीं बच पाएंगी, हालांकि सब ठीक हुआ और वो सुरक्षित हैं। शाहरुख खान की बहन हमेशा से ही मीडिया कैमरा से दूर रहती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें