फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: हेमा मालिनी को घमंडी समझते थे राजेश खन्ना, काका के बारे में अभिनेत्री ने कही थी यह बात

Fri, 05 Nov 2021 10:36 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी, राजेश खन्ना - फोटो : Social Media
राजेश खन्ना अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी रही है। 80 के दशक में राजेश खन्ना एक ऐसे सितारे थे जिनका नाम ही काफी था, उनके आते ही सेट पर हलचल मच जाया करती थी। काका हमेशा से सेट पर लेट आते थे, इसलिए सब उनके इंतजार में बैठे रहते थे। हालांकि निर्देशकों को एक तरफ जहां राजेश खन्ना के स्टारडम की वजह से उनके नखरें झेलने पड़े थे, तो वही कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो राजेश खन्ना के रवैये से काफी परेशान थीं।

हेमा मालिनी ने कही थी ये बात

मुमताज से लेकर हेमा मालिनी तक राजेश खन्ना की हर अभिनेत्री ये जानती थी कि जिस फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य अभिनेता हैं उस फिल्म की शूटिंग देर से शुरू होगी। एक बार मीडिया से खास बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने इस बात का खुलासा किया था कि राजेश खन्ना सेट पर लेट आते हैं, तो पूरी यूनिट उनके पीछे घूमती है।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी और राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी को घमंडी समझते थे राजेश खन्ना

हेमा मालिनी ने आगे बताया कि सेट पर किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो राजेश खन्ना को सेट पर लेट आने के लिए टोक दे। हेमा मालिनी ने ये भी खुलासा किया कि राजेश खन्ना को ऐसा लगता था कि वो घमंडी हैं क्योंकि वो राजेश खन्ना से सही से बात नहीं करती थी। इस बात का जिक्र हेमा मालिनी ने अपनी एक खास बातचीत में किया था जहां उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना सेट पर लेट आते थे।
विज्ञापन

3 of 5
राजेश खन्ना और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
8-10 घंटे यूनिट करती थी इंतजार

हेमा मालिनी ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘अंदाज’ में काम किया था और कई बार ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना सेट पर 8 से 10 घंटे लेट आए। इसके बावजूद कभी किसी निर्माता-निर्देशक की ये हिम्मत नहीं हो सकी कि वो उनसे कुछ भी कहे। हेमा मालिनी ने मैंने कभी भी उन्हें सह-कलाकार से ज्यादा कुछ नहीं समझा और भाव नहीं दिया।

4 of 5
हेमा मालिनी और राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से समझते थे घमड़ी

हेमा मालिनी ने बताया कि जहां एक तरफ सब लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं तो वहीं दूसरी तरफ मैं सेट पर उनके लेट आने की आदत से बहुत ज्यादा परेशान थी और मैं उन्हें बिलकुल भाव नहीं देती थी। शायद यही वजह थी कि राजेश खन्ना मुझे घमंडी समझते थे। लेकिन सच कहूं तो वो खुद में ही खोए रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी और राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
13 फिल्मों में किया साथ काम

राजेश खन्ना और हेमा मालिनी ने एक साथ 13 फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत ही पसंद करते थे। हेमा मालिनी और राजेश खन्ना ने साल 1974 में रिलीज हुई ‘प्रेम नगर’ समेत कई फिल्मों में काम किया और उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें