फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: ऋतिक रोशन से पहले ये सितारे बने वायुसेना अधिकारी, लिस्ट में जान्हवी कपूर तक का नाम शामिल

Tue, 16 Jan 2024 05:56 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर फिल्म 'फाइटर' में एयरफोर्स ऑफिसर बनकर करने जा रहे हैं। इससे पहले भी सितारे बड़े पर्दे पर एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभा चुके हैं, तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में... 
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन, शाहरुख खान, शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती हैं और दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। निर्माता-निर्देशक अपने हर प्रोजेक्ट के जरिए नई कहानी पेश करने की कोशिश करते हैं, जिनमें सितारे अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। कलाकार कभी पुलिस, डॉक्टर, तो कभी वायुसेना अधिकारी बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। बॉलीवुड सितारे अपने हर किरदार में जान फूंकने के लिए जी-जान लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर फिल्म 'फाइटर' में एयरफोर्स ऑफिसर बनकर करने जा रहे हैं। इससे पहले भी सितारे बड़े पर्दे पर एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभा चुके हैं, तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
जान्हवी कपूर 
अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री की सुपरहिट फिल्मों में एक नाम फिल्म 'गुंजन सक्सेना' का भी है, जिसमें उन्होंने एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित थी, जो एक भारतीय वायु सेना अधिकारी और पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट हैं। गुंजन सक्सेना कारगिल युद्ध का हिस्सा बनने वाली दो महिला वायु सेना अधिकारियों में से एक हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। एयरफोर्स की वर्दी में जान्हवी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। 

यह भी पढ़ें: 'द साबरमती रिपोर्ट' में अभिनय करेंगे विक्रांत मैसी-रिद्धि डोगरा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
 
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन का हर फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। अभिनेता को पुलिस से लेकर आर्मी ऑफिसर समेत कई अलग किरदारों में नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में वायुसेना अधिकारी के किरदार निभाया था। यह फिल्म आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के जीवन पर आधारित थी, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 300 महिलाओं की मदद करके अपने मिशन को पूरा करने और इतिहास रचने का प्रयास किया था। फिल्म में अजय स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका ही निभाई थी। 

4 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने फिल्म मौसम में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

यह भी पढ़ें: कोई बैडमिंटन खिलाड़ी तो कोई बना शिक्षक, सिनेमा में कदम रखने से पहले यह काम करते थे साउथ सितारे
 
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी शाहरुख खान भी बड़े पर्दे पर वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'वीर जारा' में एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार अदा किया था। शाहरुख खान ने इस फिल्म में वीर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था, जो एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : social media
कंगना रणौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इंडस्ट्री में 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। अभिनेत्री भी हर फिल्म में अलग किरदार निभाती नजर आती हैं। हाल ही में कंगना ने फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी किरदार निभाया, जो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राजनीतिक यात्रा पर आधारित है। वहीं, अभिनेत्री फिल्म तेजस में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे टीवी के 'राम', लोगों ने पैर छूकर किया स्वागत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें