फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर की शर्टलेस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, फीमेल फैंस कर रहीं ऐसे- ऐसे कमेंट्स

Sat, 23 Jan 2021 10:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी कि शाहिद कपूर बेहतरीन एक्टिंग के साथ साथ अपने गुड लुक्स के लिए भी काफी मशहूर हैं। शाहिद ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तबसे लेकर अब तक लड़कियों के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ ही गया है। वहीं शाहिद ने इस दीवानगी को बढ़ाते हुए हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस पागल हुए जा रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस दिल खोल के प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media
बता दें कि शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ कुछ समय पहले गोवा में छुट्टियां मनाने गए थे। उसी वेकेशेन से दोनों कपल अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। शाहिद की पत्नी मीरा ने अपनी बिकिनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब शाहिद कपूर ने भी अपनी एक शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो पूल किनारे चिल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि इस तस्वीर में शाहिद पूल के किनारे लेटे दिख रहे हैं। इतना ही नहीं धूप में लेटने से उनकी बॉडी टैन हो गई है और वो इसे फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'सनी साइड अप'। बता दें कि शाहिद छुट्टियों पर जाने के बाद से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। दरअसल शाहिद काफी वक्त बाद अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने निकले थे ऐसे में उन्होंने अपना पूरा टाइम अपने परिवार को दिया और अब उनकी तस्वीरें धीरे धीरे सामने आ रही हैं।


 

4 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media
शाहिद की इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। कोई उनके कमेंट में हार्ट इमोजी बना रहा है तो कोई फायर इमोजी। वहीं फीमेल फैंस शाहिद पर प्यारे कमेंट्स की बरसात कर रही हैं। गौरतलब है कि शाहिद कपूर शुरू से ही लड़कियों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। हालांकि जहां पहले लड़कियां उनके क्यूट चेहरे पर जान झिड़कती थीं तो वहीं अब उनके रफ-टफ कबीर सिंह वाले लुक पर भी लड़कियों को खूब प्यार आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media
फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था और अब शाहिद को फिल्म 'जर्सी' को लेकर भी दर्शकों से वैसी ही उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें