फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंसर के मरीजों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, लोगों से की स्टेम सेल डोनेट करने की अपील

Sat, 23 Jan 2021 10:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय में जरूरत मंद लोगों की खूब मदद की। सोनू ने अपना परोपकारी काम लॉकडाउन के बाद भी जारी रखा और अब तक वो गरीबों और बेसहारा लोगों के मसीहा बने हुए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक और पहल की है। जिसके जरिए सोनू सूद अब कैंसर पेशेंट्स की मदद भी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
दरअसल अभिनेता सोनू सूद हाल ही में DKMS-BMST नामक एक फाउंडेशन से जुड़े हैं। ये एक NGO है, जो ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया जैसे कई ब्लड डिसऑर्डर के मरीजों की मदद करने के लिए काम करता है। अब सोनू सूद इस NGO से जुड़ गए हैं और लोगों को ब्लड स्टेम सेल डोनेट करने लिए जागरुक करेंगे। इसकी जानकारी सोनू ने एक वीडियो के जरिए दी है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
इस वीडियो में सोनू कह रहे हैं, 'हमारी लाइफ में फैमिली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। मैं अपनी फैमिली की खुशी के लिए कुछ भी कर सकता हूं। मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं की हमारी पहल से जुड़कर देश में ब्लड कैंसर और कई ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए आगे आएं और ब्लड स्टेम सेल डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
आगे सोनू ने कहा, 'हमारे देश में अब भी लाखों लोग हैं जो ब्लड कैंसर और कई ब्लड डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से लड़ रहे हैं। इन सभी बीमार लोगों को जल्द से जल्द हमारी मदद की जरूरत है। हमारे पास इन सभी लोगों की लाइफ में एक उम्मीद की किरण जगाने का एक सबसे आसान तरीका है और वो है ब्लड स्टेम सेल डोनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
'मैंने इसे अपने कर्तव्य के रूप में लिया है और 10,000 ब्लड स्टेम सेल डोनर को जोड़कर भारत के ब्लड स्टेम सेल डोनर पूल को बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस नेक काम के लिए आगे आने के लिए मैं DKMS-BMST जैसे सभी NGO का शुक्रिया अदा करता हूं।' बता दें कि सोनू सूद ने इस अभियान में 10 हजार डोनर को जोड़ने का संकल्प लिया है।

पढ़ें: करीना कपूर के साथ ऐसे हैं सारा अली खान के संबंध, पिता की दूसरी पत्नी को नहीं कहतीं 'मां'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें