फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki New Posters: टीजर के बाद 'डंकी' के दो नए पोस्टर जारी, शाहरुख खान बोले- अभी बहुत कुछ साझा करना है बाकी

Sat, 04 Nov 2023 06:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की डंकी पिछले दो दिनों से जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। किंग खान के जन्मदिन पर जारी हुआ फिल्म का टीजर अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। इसे मेकर्स की ओर से ड्रॉप वन नाम दिया  गया है। वहीं, अब फिल्म के दो नए पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर इस खुद शाहरुख ने साझा किया है। 
Kajol: 'उधार की जिंदगी' के 29 साल पूरे होने पर काजोल ने साझा किया नोट, फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
विज्ञापन

2 of 5
डंकी - फोटो : social media
पहले पोस्टर में किंग खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और उनके दोस्त भारत की सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरा पोस्टर में फिल्म के कलाकारों को एक सुनसान जमीन पर चलते हुए दिखाया गया है। इसमें सभी सितारे काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
इन पोस्टर्स को साझा करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, "हम बिल्कुल उसी तरह दिख रहे हैं जैसे राजू सर ने अपने "उल्लू के पट्ठों" को इमेजिन किया था...इनके बारे में बहुत कुछ शेयर करना अभी बाकी है...।'' डंकी हार्डी (शाहरुख) और उसके दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो लंदन जाने के लिए एक रोलरकोस्टर यात्रा पर निकलते हैं।

4 of 5
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले अपने जन्मदिन पर, शाहरुख ने अपनी इस फिल्म का टीजर जारी किया था। साथ ही, उन्होंने लिखा था, "अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। कहानी दोस्ती, प्यार और एक साथ रहने की... एक रिश्ते में रहने की जिसे घर कहा जाता है। एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे। डंकी ड्रॉप वन यहां है... यह इस क्रिसमस पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। हिरानी के साथ यह शाहरुख का पहला प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि फिल्म के दो टीजर अभी और आने हैं। इससे पहले हिरानी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। आखिरी बार उनकी फिल्म संजू आई थी, जो बॉक्स  ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई करने में सफल रही थी।
Ghoomer: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की 'घूमर', बिग बी की खुशी का ठिकाना नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें