फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK-Suhana Film: शाहरुख-सुहाना की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Wed, 18 Oct 2023 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' और 'जवान' की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान एक और ब्लॉकबस्टर डंकी लेकर जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस बीच किंग खान के एक और प्रोजेक्ट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Celina Jaitly: समलैंगिक विवाह पर आए फैसले पर सेलिना जेटली ने जताई निराशा, बोलीं- कोई गलत मांग नहीं की जा रही
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान निर्देशक सुजॉय घोष की अगली फिल्म में अपनी बेटी के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखने वाले हैं। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह आगामी फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसका फिल्मांकन नवंबर 2024 में शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान इस सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म पर मार्च 2023 तक काम खत्म करने के लिए दृढ़ हैं। फिलहाल इसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग को पूरी करने के बाद वह अपने करीबी दोस्त सलमान खान के साथ एक और एक्शन फिल्म, 'टाइगर वर्सेस पठान' पर काम शुरू करगें।

4 of 5
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुजॉय घोष की यह महत्वाकांक्षी परियोजना सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली उपस्थिति होगी। इसके लिए शूटिंग शेड्यूल में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्थान शामिल हैं, जिसकी अवधि कुल छह महीने है। एक्शन शैली में अपनी विशेषज्ञता के लिए मशहूर सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान के साथ सुजॉय घोष की इस फिल्म का निर्माण करेंगे। किंग खान-सुहाना खान अभिनीत फिल्म के लिए फैंस अभी से काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म ने अब तक 635 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं।
Chandramukhi 2: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना की 'चंद्रमुखी 2', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें