अभिनेत्री रूपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी के सबसे मशहूर सीरियल 'अनुपमा' से वह घर-घर में छा गई हैं। यहां तक कि वह रूपाली से ज्यादा अनुपमा नाम से मशहूर हैं। अभिनेत्री 2000 के दशक की शुरुआत से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, लेकिन 'अनुपमा' से पहले ऐसा नहीं हुआ कि वह एक घरेलू नाम बन गईं। रूपाली गुजरे जमाने के फिल्म निर्माता अनिल गांगुली की बेटी हैं। वह एक फिल्मी परिवार से आती हैं, लेकिन उन्हें अपने शुरुआती वर्षों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। हाल ही में अभिनेत्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।