फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: 'डंकी' का प्रचार करने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हुए शाहरुख खान, एयरपोर्ट से वायरल हुआ वीडियो

Sun, 17 Dec 2023 10:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पठान' और 'जवान' की भारी ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद शाहरुख खान साल की अपनी तीसरी रिलीज 'डंकी' के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान की 'डंकी' की उल्टी गिनती जोरों से चल रही है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म को लेकर उम्मीदें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले 'डंकी' के प्रचार के लिए शाहरुख खान बीते शनिवार, 16 दिसंबर की रात को मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी शानदार सफेद कार से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आए। ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक स्वेटशर्ट पहने शाहरुख हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने बैगी पैंट, काले धूप के चश्मे और कुछ खूबसूरत एक्सेसरीज के साथ लुक को पूरा किया।
Shruti Haasan: श्रुति ने शराब का सेवन करने को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'डंकी' का प्रचार करने के लिए दुबई जा रहे हैं। इसके अलावा वे लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और फिल्म की रिलीज के लिए उल्टी गिनती गिन रहे हैं। वहीं इससे पहले 'डंकी' के रनटाइम का भी खुलासा हो चुका है। 'डंकी' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया है और इसका रन टाइम दो घंटे 41 मिनट है।
Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'डंकी' ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'डंकी' के अब तक पांच ड्राप रिलीज हो चुके हैं। 'डंकी' ड्रॉप 1-टीजर, 'डनकी' ड्रॉप 2 'लूट पुट गया' गाने और 'डंकी' ड्रॉप 3 'निकले कभी हम घर से' ट्रैक के बाद निर्माताओं ने 'डंकी' ड्राप 4-ट्रेलर जारी किया था। वहीं इसके बाद 'डंकी' ड्राप 5 'ओ माही' गाना रिलीज किया गया। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस टिकट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
Box Office Report: एनिमल की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, सैम बहादुर ने 16वें दिन फिर दिखाया कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। भारत में भी 'डंकी' 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी। इससे पहले निर्माताओं ने 22 दिसंबर को फिल्म को भारत में रिलीज करने की योजना बनाई थी, जिसकी सीधी टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ होती, लेकिन अब 'डंकी' प्रभास की 'सालार' से एक दिन पहले रिलीज होगी।  फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। 
Bigg Boss 17: इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 17' का विजेता बनते देखना चाहती हैं खानजादी, सफर पर दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें