फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मुस्लिम हूं, मेरी पत्नी हिंदू और बच्चे हिंदुस्तानी हैं', शाहरुख के इस बयान ने जीता फैंस का दिल

Sun, 26 Jan 2020 03:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं । अभी तक उन्होंने किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है । हाल ही में शाहरुख 'डांस प्लस'  शो में पहुंचे थे । इस दौरान शाहरुख ने अपने करियर और परिवार को लेकर कई बातें कीं। शाहरुख की इन बातों को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा, 'हमने कभी हिन्दू-मुसलमान की बात नहीं की। मेरी बीवी हिन्दू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिन्दुस्तानी हैं। एक बार जब सुहाना छोटी थी तो उसे एक फॉर्म भरना था जिसमें रिलीजन भरना था। उसने मुझसे पूछा पापा हम कौनसे रिलीजन के हैं। मैंने उसे यही कहा कि हम इंडियन हैं यार, कोई रिलीजन नहीं है और होना भी नहीं चाहिए।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Shah rukh Khan, Remo DSouza - फोटो : amar ujala mumbai
शाहरुख के इस बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है । शाहरुख का ये बयान देते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है । शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अब शाहरुख के फैंस इस इंजतार में हैं कि कब वो किंग खान का जलवा बड़े पर्दे पर दिखेगा ।



 

4 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने ट्विटर #AskSRK का इस्तेमाल कर अपने फैंस से कहा कि वो उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। फैंस ने अपने चहेते स्टार से कई सवाल पूछे। शाहरुख ने कुल 20 लोगों को जबाव दिया । इनमें से एक बाबा बवंडर नाथ नाम के फैन ने किंग खान से पूछा- 'सभी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है जवाब जरूर देना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सधे हुए अंदाज में दिया। एक फिल्म का डॉयलॉग मारते हुए उन्होंने लिखा- 'बस दुआ में याद रखना।' शाहरुख के इस जवाब पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस सवाल को टाल गए वहीं कुछ लोग इस जवाब से सहमत नजर आए।

टेलीविजन सितारों ने गणतंत्र दिवस पर दिया समानता का संदेश, शिक्षा-स्नेह और प्यार का लिया संकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें