फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, कंगना की 'पंगा' का भी जानें कलेक्शन

Sun, 26 Jan 2020 02:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
films - फोटो : social media
कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' शुक्रवार यानी 24 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई । इसी के साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्मों बड़े सितारों की हैं । ऐसे में दोनों फिल्में कलेक्शन के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं । फिल्म समीक्षकों ने भी 'पंगा' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की जमकर तारीफ की। जानते हैं दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'पंगा' की । इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 2 से 2.50 करोड़ था । वहीं दूसरे दिन की कमाई  4.5 से 5 करोड़ रुपये हुई है। इस हिसाब से फिल्म ने दो दिन में कुल 6.5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता और जस्सी गिल हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना सकती है। कंगना की 'पंगा' कबड्डी खेल पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है।

4 of 5
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai
'स्ट्रीट डांसर 3डी' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन करीब 10 से 11 करोड़ का कलेक्शन किया । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 12.50 से 13 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की है । इस हिसाब से वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने केवल दो दिनों में 22 से 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म युवाओं और मुख्य रूप से डांस पर आधारित है। वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा जा सकता है। हालांकि सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai
'स्ट्रीट डांसर 3डी' को भारत में 3700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर नोरा फतेही, वरुण धवन, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ खान और राघव जुयाल हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

सलमान के बाद कार्तिक आर्यन का निकला आमिर खान कनेक्शन, तस्वीर साझा कर बताया 'रघु का स्टाइल'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें