बता दें काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। ‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है।