फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaadi Ka Laddoo: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने मेहमानों को भेजे 'शादी के लड्डू', लिखा ये खास नोट

Fri, 26 Nov 2021 08:41 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने हाल में ही सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया है। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सिलेब्स शामिल हुए थे। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस समेत सिलेब्स ने बधाइयों की बाढ़ लगा दी। लेकिन जो भी सिलेब्स और दोस्त दोनों की शादी समारोह में शिरकत नहीं कर पाए। उनके लिए इस नए जोड़े ने शादी के लड्डू के साथ साथ एक खास नोट भिजवाया है। जिसकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
मसाबा ने शेयर की तस्वीर
राजकुमार की दोस्त और डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा किया है। जिसमें राजकुमार राव और पत्रलेखा ने उनके लिए मोतीचूर के लड्डू के साथ एक पर्सनलाइज नोट भेजा है। नोट में शादीशुदा जोड़े ने लिखा है 'आखिरकार हमने कर दिखाया। हमे आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 11 सालों तक एक दूसरे के बेस्टफ्रेंड होने के बाद हमने चंडीगढ़ में शादी कर ली है। परिस्थितियों की वजह से आप हमारे खास दिन पर साथ नहीं थे। इसलिए हम ये खास तोहफा भेज रहे हैं जिससे आप इसे हमारे साथ सेलिब्रेट कर सकें। प्यार पत्रलेखा और राजकुमार।'
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
मसाबा ने लिखा खास मैसेज
मसाबा ने राजकुमार और पत्रलेखा के इस खास गिफ्ट की फोटो को शेयर करते हुए लिखा 'दो खूबसूरत लोग एक साथ, मुबारक हो'

4 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार की शादी का वीडियो 
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल में ही अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें राजकुमार कहते दिख रहे हैं कि 'पत्रलेखा हम एक दूसरे से कहते रहते थे लेकिन हम सोलमेट्स हैं और मैं इसमें विश्वास करता हूं। मेरी वाइफ बनने के लिए शुक्रिया।' वहीं पत्रलेखा कहती दिखती हैं '11 साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि जन्मों से जानती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
11 साल से हैं साथ
राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तभी से वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे। जबकि पत्रलेखा ने राजकुमार को फिल्म 'लव सेक्स ओर धोखा' में देखा था। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें