दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली होती है तो फिल्म के निर्माता निर्देशक के तरफ से फिल्म को सतीश कौशिक की ‘आखिरी’ फिल्म बताई जाती है। मकसद यही होता है कि दर्शक इसे सतीश की आखिरी फिल्म समझकर फिल्म देखने जरूर आएंगे। अब सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' भी उनके करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। हालांकि, वह अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में भी जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि फिल्म 'कागज 2' की शूटिंग कब और कहां हुई? फिल्म की कहानी और सतीश कौशिक का इसमें किरदार क्या है?