अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म तमिल भाषा में बनी सूरारई पोट्रू का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन भी मूल फिल्म बनाने वाली सुधा कोंगरा ने किया है। इस फिल्म की कहानी तो अच्छी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। इस बीच आज हम आपको अक्षय कुमार की उन साउथ रीमेक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका।