निखिल भट के साथ राघव जुयाल और लक्ष्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘किल’ के हिंसक दृश्यों के बारे में चर्चा चलने पर इसके निर्देशक निखिल भट ने हाल ही में ‘अमर उजाला’ से कहा था, “मुझे नहीं लगता कि ये कोई नया चलन है। बच्चे वीडियो गेम खेलकर अपने दिल की भावनाएं खर्च करते हैं। बड़े यही काम सिनेमा हॉल में दूसरे तमाम दर्शकों के साथ करते हैं। हमें अपना इमोशनल रिलीज तो चाहिए ही चाहिए होता है। तो अगर ‘किल’ या ‘एनिमल’ जैसी फिल्में इंसान के गुस्से को सिनेमा हॉल में निकाल देने में मदद कर रही हैं तो ऐसे लोग बाहर आकर बहुत सरलता से अपनी आगे की जिंदगी में बढ़ सकते हैं।”