फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: एक साल का हुआ सपना चौधरी का बेटा, बताया- क्यों रखा है 'पोरस' नाम?

Tue, 05 Oct 2021 12:49 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी फेमस हरियाणवी डांसर हैं। उनका बेटा आज एक साल का हो गया है। उन्होंने बेहद  खूबसबूरत अंदाज में अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सपना चौधरी ने पहली बार अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए बेटे का वीडियो शेयर किया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे उनके बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं, एवं प्यार बरसा रहे हैं। सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसके बाद पिछले साल ही वो एक बच्चे की मां बनीं।

सपना ने बेटे के पहले जन्मदिन पर  फैंस को उसकी खूबसूरत झलक दिखाई है। वीडियो में सपना चौधरी का बेटा कभी मिट्टी में, कभी गाय के साथ खेलते हुए दिख रहा है। सपना और उनके पति वीर साहू भी इस वीडियो में बेटे के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक कविता भी डाली गई है। जिसके जरिए सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में डाली गई कविता के बोल हैं, जब- जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं, इसलिए सरेआम नहीं है।  हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे का नाम रखा है पोरस
इस तरह सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम पोरस रखा है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर डाली अपनी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर।
 

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
सपना चौधरी का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 1 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं। सपना के फैंस उनके बेटे पोरस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पोरस..लव यू..अपने मम्मी-पापा का नाम रोशन करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी का डांस न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पूरे देश में पसंद किया जाता है। वो बिग बॉस शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आईं। जिसके बाद उनकी एक अलग पहचान बनी और वो रातों-रात स्टार बन गईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका गाना 'बनके चले मोरनी' रिलीज हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें