संजय दत्त ने अपनी आने वाली फिल्म भूमि के लिए 14 सालों बाद कोई गाना गाया है। उन्होंने भगवान गणेश पर गाना गाया है, जो गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होगा। ये गाना आरती के तौर पर होगी।
संजय दत्त पहले भी फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं। वो एक सिंगल ट्रैक में आशा भोषले के साथ भी गा चुके हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, संजय दत्त ने किन फिल्मों में कौन से गाने गाए हैं।
विज्ञापन
खूबसूरत के लिए पहला गाना
2 of 7
खूबसूरत
संजय दत्त ने अपने करियर में पहली बार साल 1999 में आई फिल्म खूबसूरत के लिए गाना गाया था। उनकी आवाज में ‘ऐ शिवानी’ गाना काफी चर्चित भी रहा था।
विज्ञापन
चल मेरे भाई का टाइटल ट्रैक गाना
3 of 7
चल मेरे भाई
संजय दत्त ने साल 2000 में ‘चल मेरे भाई’ फिल्म का टाइटल ट्रैक गाया था। ये गाना भी खूब पॉपुलर हुआ था।
आशा भोषले के साथ भी गा चुके हैं संजू बाबा
4 of 7
संजय दत्त और आशा भोषले
संजू बाबा मशहूर गायिका आशा भोषले के साथ भी गाना गा चुके हैं। दोनों ने ‘आपके दिन में’ नाम से सिंगल ट्रैक के लिए रिकॉर्डिंग की थी। ये गाना भी खूब चला था।
विज्ञापन
कांटे के लिए गाए दो गाने
5 of 7
कांटे
संजय दत्त ने कांटे फिल्म के लिए दो गाने गए। इनमें से पहला गाना ‘छोड़ न रे’ और दूसरा गाना ‘रामा रे’ था। दोनों ही गानों को खूब पसंद किया गया। पहला गाना बागियों को खूब भाया, तो दूसरा गाना ‘रामा रे’ सैड ट्रैक था। इन दोनों गानों को आज भी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए गाए दो गाने
6 of 7
मुन्ना भाई MBBS
संजू बाबा ने मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए भी दो गाने गाए। दोनों ही गाने पॉपुलर हुए। इसमें ‘एम बोले तो’ और ‘अपुन जैसे टपोरी’ गाने थे।
अब संजय दत्त 14 सालों बाद भूमि के लिए गणेश आरती गा रहे हैं। ये उनके फैंस के लिए गणेश चतुर्थी की शाम रिलीज होगा, जो किसी भी फैन के लिए तोहफे से कम नहीं होगा।