फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की वजह से कंगाल हो गई थी ये हीरोइन, ठेले पर रखकर ले जाना पड़ा था शव

Tue, 22 Aug 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
विमी
आज एक्ट्रेस विमी की डेथ एनिवर्सरी है। 40 साल पहले आज ही के दिन विमी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। विमी उन हीरोइनों में से एक थीं जिन्होंने 60 और 70 के दशक में फिल्मी परदे पर राज किया। उनकी खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना था।

पढ़ें - इस हीरोइन की मजबूरी के चलते खुल गई थी मनीषा की किस्मत, शाहरुख के साथ बनी थी 'जोड़ी'
 
विज्ञापन

2 of 8
विमी
अप्सराओं जैसी खूबसूरती थी विमी की, लेकिन उनकी जिंदगी बड़ी ही दर्दभरी रही। फिल्मों में आने से पहले ही विमी शादीशुदा थीं, लेकिन इससे उनके फिल्मी करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पहली ही फिल्म 'हमराज' से वो रातोंरात स्टार बन गईं। देखते ही देखते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई और सभी हिट रहीं।

पढ़ें - कभी बड़े-बड़े स्टार्स पर भारी पड़ गया था करिश्मा का ये 'हीरो', आज है गुमनाम
 
विज्ञापन

3 of 8
विमी
अब तो निर्माता-निर्देशक विमी को अपनी फिल्मों में लेने के लिए उनके घर के चक्कर तक काटने लगे।

पर ना जाने किस्मत क्या चाहती थी। विमी का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन उसमें उनके पति ने रुकावट डालनी शुरू कर दी।

पढ़ें - चंद फिल्मों के जरिए ही सुपरस्टार बन गया था ये हीरो, लकवे की वजह से चला गया था कोमा में
 

4 of 8
विमी
एक वेबसाइट के मुताबिक, विमी के पति उन्हें काफी प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि विमी को कौन सी फिल्म करनी चाहिए या नहीं, ये सब विमी के पति तय करते। पति की वजह से उनका स्टाडम कम होने लगा। इससे तंग आकर विमी अपने पति से अलग हो गईं लेकिन पति की वजह से उनकी जो छवि धूमिल हुई उससे उनके करियर पर काफी असर पड़ा।

विज्ञापन

5 of 8
विमी - फोटो : self
फिल्ममेकर उनसे कतराने लगे और विमी को फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिससे विमी के पास ना तो कोई इमोशनल सपोर्ट बचा और ना ही प्रोफेशनल। काम ना मिलने की वजह से विमी आर्थिक तंगी का शिकार हो गईं, लेकिन इससे भी बुरा तो तब हुआ जब विम्मी ने कई प्रोड्यूसरों से आर्थिक मदद मांगी और सभी ने इंकार कर दिया। इसके बाद तो विमी की माली हालत और बुरी हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
विमी
एक वक्त पर जिस हीरोइन के फिल्म में होने से ही फिल्म हिट हो जाती थी, बाद में उस हीरोइन को ही फिल्मों के लाले पड़ गए और जो बची-खुची फिल्में रिलीज हुईं वो भी फ्लॉप हो गईं। विमी की निजी जिंदगी भी काफी बुरे दौर से गुजर रही थी। आर्थिक तंगी के कारण विमी को अपना वो बंगला भी छोड़ना पड़ा जिसमें वो रह रहीं थीं।
विज्ञापन

7 of 8
विमी
एक वक्त पर महंगे कपड़े पहनने वाली, महंगी गाड़ियों में घूमने वाली और लाखों रुपए कमाने वाली हीरोइन बाद में ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी थी कि हर कोई हैरान था। विमी इस कदर गुमनामी में चली गईं थीं कि कोई उनकी खोज खबर लेने वाला नहीं था। डिप्रेशन, करियर के खत्म होने और माली हालत खराब होने की वजह से विम्मी ने खुद को शराब के हवाले कर दिया।

 कहा जाता है कि आर्थिक तंगी की वजह से विम्मी ने खुद को वेश्यावृति के हवाले कर दिया था और इससे उनका बचा करियर भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
विमी
आखिर एक दिन ये हीरोइन इस दुनिया को छोड़कर चली गई। कहा जाता है कि आखिरी दिनों में उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि उनकी शव यात्रा निकाली जाए और उनकी लाश को एक ठेले पर डालकर ले जाना पड़ा था। उनकी अंतिम यात्रा में बस चार-पांच लोग ही थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें