फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद राजनीति में फिर कदम रखेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया दावा

Mon, 26 Aug 2019 12:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है वो एक बार फिर राजनीति में उतर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने इस बात का दावा किया है कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महादेव जानकर ने ऐलान किया है कि संजय दत्त उनकी पार्टी (राष्ट्रीय समाज पार्टी) में 25 सितंबर को शामिल होंगे। आरएसपी की वर्षगांठ पर संजय दत्त ने एक वीडियो जारी कर महादेव जानकर और उनकी पार्टी को बधाई दी है।
विज्ञापन

3 of 4
Sanjay Dutt and Priya Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वीडियो में संजय दत्त ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं राष्ट्रीय समाज पार्टी को बहुत बधाई और सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री महादेव जानकर मेरे मित्र हैं। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर की पार्टी आरएसपी एनडीए की सहयोगी पार्टी है।
विज्ञापन

4 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संजय ने 2009 में सपा के टिकट पर लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन अवैध हथियार रखने पर कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने से वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें