अभिनेता संजय दत्त किसी भी फिल्म में होते है, उसमे अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा ही देते हैं। सोलो हीरो के तौर पर भले अब उनकी फिल्मों में दर्शकों को दिलचस्पी न रहती हो लेकिन उनके कैमियो (छोटी सी लेकिन दमदार भूमिका) हिंदी सिनेमा में कमाल के रहे हैं। संजय दत्त खुद भी इन दिनों फिल्मों में लीड भूमिकाएं करने की बजाय चरित्र भूमिकाओं को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और उन फिल्मों में न सिर्फ उनके किरदार को काफी सराहा गया बल्कि फिल्मों के नायक के लिए वह पारस पत्थर या कहें कि लकी चार्म भी साबित हुए हैं। आइए समझते हैं, उनके करियर की इन पांच फिल्मों से...